फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Announcement made on the second day also, there is huge crowd at Prayagraj Junction

Mahakumbh : दूसरे दिन भी हुआ एनाउंस, प्रयागराज जंक्शन पर है भारी भीड़, एक घंटे बाद ही वहां जाएं

Mon, 17 Feb 2025 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

मेला क्षेत्र में हुए एनाउंसमेंट के बाद जानसेनगंज चौराहा भी जंक्शन पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं बैठ गया। भीड़ बढ़ता देख रेलवे ने काफी देर तक जंक्शन में यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रहना पड़ा।

विज्ञापन
Announcement made on the second day also, there is huge crowd at Prayagraj Junction
प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर सोमवार को भारी भीड़ बढ़ गई। जंक्शन पर खड़े होने तक की जगह नहीं बची। यात्रियों को प्रवेश स्टेशन के भीतर रोकना पड़ा। लगातार बढ़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से महाकुंभ मेले में दूसरे दिन भी एनाउंस कराया गया कि प्रयागराज जंक्शन जाने वाले यात्री एक घंटे बाद ही जाएं, क्योंकि जंक्शन पर भारी भीड़ हो गई है। 

विज्ञापन

मेला क्षेत्र में हुए एनाउंसमेंट के बाद जानसेनगंज चौराहा भी जंक्शन पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गया। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं बैठ गया। भीड़ बढ़ता देख रेलवे ने काफी देर तक जंक्शन में यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रहना पड़ा। स्टेशन से यात्रियों के गंतव्य के लिए रवाना होने के बाद दूसरे यात्रियों को अंदर प्रवेश दिया जाता रहा। यात्रियों को गंतव्य स्थान पर भेजने के लिए प्लेटफाॅर्म पर एक के बाद एक स्पेशल ट्रेन लगाई जाती रही। 

विज्ञापन

26 हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट हुए निरस्त

शहर में लगे जाम की वजह से शनिवार को लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्री समय से रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके। इस वजह से शनिवार को 26,357 यात्रियों के आरक्षित टिकट निरस्त हुए। इसकी एवज में रेलवे को 2.33 करोड़ रुपये का रिफंड सिर्फ प्रयागराज क्षेत्र में ही देना पड़ा। समूचे प्रयागराज मंडल में 15 फरवरी को 57,524 यात्रियों के आरक्षित टिकट निरस्त हुए। इस दौरान 5.04 करोड़ का रेलवे ने रिफंड दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Announcement made on the second day also, there is huge crowd at Prayagraj Junction
प्रयागराज जंक्शन पर भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे स्टेशनों पर मौनी अमावस्या वाला इमरजेंसी प्लान किया लागू

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ के बाद प्रयागराज जंक्शन समेत शहर के सभी स्टेशनों पर मौनी अमावस्या वाला इमरजेंसी प्लान लागू किया गया है। प्लेटफाॅर्म पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का फरमान जारी हुआ है। रेलवे अफसरों ने 28 फरवरी तक किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑन डिमांड ट्रेनों का ही संचालन होगा। इस बीच रविवार को देर शाम तक 117 स्पेशल ट्रेनों चलाई गईं।

मौनी अमावस्या का प्लान लागू होने के बाद शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश भी लागू हो गया। अधिकांश स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को यात्री आश्रय स्थल के माध्यम से प्रवेश दिया गया, ताकि वह सीधे प्लेटफाॅर्म पर न पहुंचे। प्रयागराज जंक्शन के कई प्लेटफाॅर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रस्सी भी बांधी गई।

हालांकि प्रयागराज में महाकुंभ के पहले स्नान पर्व से ही यात्रियों को एक तरफ से प्रवेश तो दूसरी तरफ से निकासी की जा रही है, फिर भी नई दिल्ली में मची भगदड़ को देखते हुए यहां किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने की अफसरों ने कही है। फिलहाल शाम सात बजे तक 117 स्पेशल में से 87 उत्तर मध्य रेलवे ने, 20 पूर्वोत्तर रेलवे ने एवं 10 का उत्तर रेलवे ने संचालन किया।

Announcement made on the second day also, there is huge crowd at Prayagraj Junction
नैनी रेलवे स्टेशन पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार से ही जंक्शन पर रेला, सबसे ज्यादा बिहार के लिए चली स्पेशलवीकेंड पर उम्मीद से ज्यादा यहां भीड़ जुटी। शनिवार शाम से ही जंक्शन पर इतनी भीड़ हो गई कि वहां आपातकालीन योजना लागू करनी पड़ी। योजना रविवार सुबह चार बजे तक लागू रही। यही स्थित सोमवार को भी बनी रही। नैनी रेलवे स्टेशन से लेकर प्रयागराज जंक्शन, रामबाग, झूंसी सहित अन्य स्टेशनों पर भारी भी देखने को मिली। जंक्शन पर भीड़ बढ़ने के बाद फिर से आपातकालीन योजना लागू कर दी गई। इस दौरान खुसरो बाग से ही प्रयागराज जंक्शन आने वाले यात्रियों को प्रवेश दिया गया। इससे भीड़ पर काफी हद तक नियंत्रण भी किया जा सका। रविवार रात स्टेशन पर इतनी भीड़ हो गई कि बड़ी संख्या में यात्री खिड़की के रास्ते बोगी में घुसते रहे। रिजर्वेशन कराने वाले यात्री बोगी में घुस नहीं सके।

Announcement made on the second day also, there is huge crowd at Prayagraj Junction
नैनी रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को गेट-पांच से ही प्रवेश दिया गया। जंक्शन समेत सभी आठों स्टेशनों पर ऑन डिमांड ट्रेनों का दिनभर संचालन होता रहा। यानी जिस रूट पर भीड़ ज्यादा होगी, उस रूट पर सबसे पहले ट्रेन भेजी जाएगी। प्रयागराज जंक्शन से सबसे ज्यादा स्पेशल पंडित दीन दयाल उपाध्याय और बिहार की तरफ चलाई गई।

जंक्शन से कानपुर, मानिकपुर, झांसी, सतना, अयोध्या एवं वाराणसी रूट के लिए भी स्पेशल ट्रेनें चलीं। इसी तरह झूंसी और प्रयागराज रामबाग से वाराणसी, गोरखपुर की ओर, प्रयाग, फाफामऊ से अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, प्रयागराज छिवकी, नैनी से मानिकपुर, सतना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की ओर ऑन डिमांड स्पेशल चलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed