फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An offering of Tulsi-ginger decoction was made to Lord Jagannath, who is suffering from a fever.

Prayagraj News: ज्वर से पीड़ित भगवान जगन्नाथ को लगाया गया तुलसी-अदरक के काढ़े का भोग

Sat, 04 Jul 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 04 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
An offering of Tulsi-ginger decoction was made to Lord Jagannath, who is suffering from a fever.
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की तरफ से आर्य भवन में मंत्री गगन दास गुप्ता ने बुखार से पीड़ित भगवान जगन्नाथ को साबूदाना की खिचड़ी और तुलसी-अदरक के काढ़े का भोग लगाया। रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि तीन से 15 जुलाई तक अलग-अलग भोग लगाया जाएगा और पांच को भगवान का स्वास्थ्य परीक्षण होगा
विज्ञापन

इस दौरान सात दिवसीय भगवान जगन्नाथ की कथा सुनाई जाएगी। हैप्पी कसेरा, पूनम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रीना साहू, मंजू गुप्ता, सरिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार से 15 जुलाई तक के अलग-अलग भोग सामग्री

चार को कढ़ी चावल, तुलसी-अदरक-लौंग का काढ़ा
पांच को फूलों का शृंगार, पनीर की सब्जी, रोटी, मिश्री और स्वास्थ्य का परीक्षण
छह को फल, शहद युक्त हल्का पेय और मखाना
सात को दलिया खीर, सोंठ-अजवाइन का पानी और मखाना
आठ को साबूदाना खीर और तुलसी-दालचीनी काढ़ा
नौ को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का शृंगार, मूंग दाल चीला और इलायची दूध
10 को जीरा चावल-दाल और लौंग-अदरक का काढ़ा
11 को राजगीरा खीर और तुलसी-मिश्री जल
12 को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का शृंगार, खिचड़ी-घी और सौंफ जल
13 को नारियल का लड्डू और हल्का तुलसी-अदरक काढ़ा
14 को मटर-पनीर की सब्जी, रोटी और इलायची दूध
15 को खीर, पूड़ी, पंचामृत, फल, तुलसी पत्र आदि का भोग लगाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article