प्रयागराज : कॉलेज प्रबंधक और बेटे पर लगाया चारित्रिक लांछन का आरोप, मुकदमा दर्ज
कर्नलगंज इलाके में रहने वाली एक युवती मुट्ठीगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। शिक्षिका आरोप है कि वह अपने मोबाइल से आशीष भईया नाम से मोबाइल में फीड नंबर पर मैसेज भेज रहीं थी, लेकिन वह मैसेज गलती से आशीष भईया जी के नाम से सेव नंबर पर चला गया। यह नंबर उनके कॉलेज के प्रबंधक के बेटे का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मुट्ठीगंज इलाके में स्थित एक कॉलेज की शिक्षिका गलती से वाट्सएप पर मैसेज भेजना भारी पड़ गया। अब कॉलेज प्रबंधक और उनके बेटे गलती मांगने के बावजूद बदनाम कर रहे हैं। आखिरकार परेशान होकर शिक्षिका ने मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
कर्नलगंज इलाके में रहने वाली एक युवती मुट्ठीगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। शिक्षिका आरोप है कि वह अपने मोबाइल से आशीष भईया नाम से मोबाइल में फीड नंबर पर मैसेज भेज रहीं थी, लेकिन वह मैसेज गलती से आशीष भईया जी के नाम से सेव नंबर पर चला गया। यह नंबर उनके कॉलेज के प्रबंधक के बेटे का है।
शिक्षिका को तुरंत अपनी गलती का पता चल गया और उसने मैसेज डिलीट कर दिया। साथ ही अगले दिन शिक्षिका और उनके पति ने कॉलेज प्रबंधक से फोन कर माफी मांग ली। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधक ने शिक्षिका पर दूषित मानसिकता, चरित्रहीनता, अनुशासनहीनता, अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया।
इतना ही नहीं आरोप है कि माफी मांगने के बावजूद प्रबंधक शिक्षा विभाग, कॉलेज और मायके पत्र भेजकर चरित्रहीन व दूषित मानसिकता की महिला साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलेज प्रबंधक अखिलेश मिश्र व उनके बेटे आशीष मिश्र पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। शिकायत पर मुट्ठीगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।