फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Apna Dal S made Dr. Jamuna Prasad Saroj candidate from Soraon, Dr. Vachaspati fielded from Bara

प्रयागराज : सोरांव से डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को अपना दल एस ने बनाया प्रत्याशी, बारा से डॉ. वाचस्पति को उतारा मैदान में

Sat, 05 Feb 2022 07:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 07:33 PM IST
सार

अब शहर उत्तरी विधानसभा और प्रतापपुर सीट से ही प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार लोगों को है। इस बार भाजपा ने जिले की 12 विधानसभा सीटों में से तीन सीट सोरांव, प्रतापपुर और बारा विधानसभा सीट अपना दल को एवं हंडिया एवं करछना सीट सहयोगी दल निषाद पार्टी को दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Apna Dal S made Dr. Jamuna Prasad Saroj candidate from Soraon, Dr. Vachaspati fielded from Bara
Prayagraj News : डॉ. जमुना प्रसाद सरोज। विधायक सोरांव। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी केसहयोगी दल अपना दल ने प्रयागराज की सोरांव सुरक्षित सीट से डॉ. जमुना प्रसाद सरोज को एक बार फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान विधायक डा. जमुना प्रसाद वर्ष 2017 में हुए चुनाव में भी अपना दल के टिकट पर इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन




तब उन्होंने बसपा की गीता देवी को 16 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी थी। सोरांव सुरक्षित सीट से उम्मीदवाद घोषित होने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल ने जिले की 12 में 10 सीटों से उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




अब शहर उत्तरी विधानसभा और प्रतापपुर सीट से ही प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार लोगों को है। इस बार भाजपा ने जिले की 12 विधानसभा सीटों में से तीन सीट सोरांव, प्रतापपुर और बारा विधानसभा सीट अपना दल को एवं हंडिया एवं करछना सीट सहयोगी दल निषाद पार्टी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपना दल ने बारा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक वाचस्पति को टिकट दिया है, जबकि निषाद पार्टी ने करछना से पीयूष रंजन निषाद और हंडिया से पूर्व विधायक प्रशांत सिंह पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed