न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
au
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इविवि के हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या के मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पीसीबी व ताराचंद हॉस्टल में भारी फोर्स के साथ बुधवार सुबह ही अफसरों ने छापा मारा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। तलाशी में कमरों से बम के साथ बारूद, सुतली व रिपिट आदि बरामद किए। इस दौरान कुल 15 लोग हिरासत में लिए गए। साथ ही मौके पर मिले 20 दो पहिया समेत 25 वाहन सीज कर दिए गए। साथ ही अवैध कब्जे पर 106 कमरे भी सील कर दिए गए।
पीसीबी हॉस्टल में 14 अप्रैल की देर रात पूर्व छात्र रोहित शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की थी। एसएसपी अतुल शर्मा को भी खरी-खरी सुनाई और कानून-व्यवस्था पर आड़े हाथों लिया था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आए पुलिस अफसरों ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। सुबह सात बजे के करीब ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज एएसपी श्रीश्चंद्र ने कई थानों की पुलिस के साथ ही आरएएफ व पीएसी के जवानों को लेकर ताराचंद छात्रावास में छापा मार दिया। फोर्स ने एक-एक कमरों की तलाशी लेनी शुरू की तो हड़कंप मच गया।
स दौरान कमरा नंबर 43 में बम और 31 में बारूद-रिपिट आदि के अलावा बाथरूम के पास छिपाकर रखी गई नकली पिस्टल बरामद हुई। यहां तलाशी के दौरान कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल का ड्राइवर निर्भय सिंह व दो दिन पहले हुए बैंक रोड बवाल का मुख्य आरोपी सत्यम सिंह शामिल हैं। मौके पर मिले 20 दो पहिया व चार कारें भी सीज कर दी गईं। 1.30 बजे के करीब फोर्स ने पीसीबी हॉस्टल में छापा मारा। यहां तलाशी के दौरान कमरों से तो कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली, लेकिन दो संदिग्ध युवक जरूर मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
हॉस्टलों में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियोें के मद्देनजर ही यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान ताराचंद हॉस्टल के दो कमरों से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। - अतुल शर्मा, एसएसपी
ताराचंद में 58, पीसीबी में 48 कमरे सील
2 of 9
au
- फोटो : प्रयागराज
ताराचंद व पीसीबी हॉस्टल में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर कमरों में अवैध कब्जा भी मिला। इनमें से कुछ कमरों में युवक अवैध रूप से रहते मिले जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, मौका पाकर कई अवैध कब्जेदार ताला लगाकर फरार हो गए। ऐसे में ताला तोड़कर इन कमरों को सील करा दिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि अवैध कब्जा मिलने पर ताराचंद हॉस्टल के 58 व पीसीबी हॉस्टल के 48 कमरों को सील कर दिया गया है।
पूर्व छात्र हत्याकांड के आरोपी की कार बरामद
3 of 9
au
- फोटो : प्रयागराज
पीसीबी में छापेमारी के दौरान फोर्स को लावारिस मारुति 800 कार मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि यह पीसीबी में मारे गए पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या में वांछित अभिषेक उर्फ नवनीत यादव की है। पुलिस ने बताया कि उक्त कार को सीज कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।