फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Register till 30th July for UG admission in the university, till now 36991 nominations h

Allahabad University : विवि में यूजी दाखिले के लिए 30 जुलाई तक कराएं पंजीकरण, अब तक 36991 नामांकन हुए

Sun, 21 Jul 2024 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 06:45 PM IST
सार

सीयूईटी का परिणाम 30 जून के आसपास प्रस्तावित था लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अब तक परिणाम घोषित नहीं किया। इविवि में सीयूईटी के माध्यम से दाखिले लिए जाने हैं। ऐसे में जब तक सीयूईटी का रिजल्ट जारी नहीं कर दिया जाता, तब तक इविवि प्रशासन एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू नहीं करा सकता है।

विज्ञापन
Allahabad University: Register till 30th July for UG admission in the university, till now 36991 nominations h
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 से बढ़ाकर 30 जुलाई कर दी गई है। शनिवार शाम तक 36,991 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का परिणाम जारी होने के बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिले लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीयूईटी का परिणाम 30 जून के आसपास प्रस्तावित था लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अब तक परिणाम घोषित नहीं किया। इविवि में सीयूईटी के माध्यम से दाखिले लिए जाने हैं। ऐसे में जब तक सीयूईटी का रिजल्ट जारी नहीं कर दिया जाता, तब तक इविवि प्रशासन एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू नहीं करा सकता है।
विज्ञापन


परिणाम में विलंब होने से इविवि के साथ संघटक महाविद्यालयों में भी दाखिला प्रक्रिया बाधित हो रही है। संघटक कॉलेजों ने गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो शुरू कर दी है लेकिन सीयूईटी में शामिल अभ्यर्थियों के पंजीकरण अभी शुरू नहीं किए गए हैं जबकि कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया में सीयूईटी में शामिल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देनी है और बची हुई सीटों पर ही गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को स्नातक में प्रवेश मिलेंगे, जो सीयूईटी में शामिल हुए थे। सीयूईटी में शामिल 36,991 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछले सत्र 2023-24 के लिए तकरीबन 50 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए थे। इविवि की ओर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जुलाई तक बढ़ाए जाने के बाद सत्र 2024-25 के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच सकती है।

इस बार तो इविवि ने ऐसे अभ्यर्थियों को भी रजिस्ट्रेशन की अनुमति प्रदान कर दी है, जो सीयूईटी में शामिल तो हुए थे लेकिन तकनीकी गड़बड़ी से आवेदन में इविवि का विकल्प नहीं भर सके थे। फिलहाल, अभ्यर्थियों और इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ को सीयूईटी का परिणाम जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed