फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: First year undergraduate examinations will start from April 1

Allahabad University: एक अप्रैल से शुरू होंगी स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं, विवि का एकेडमिक कैलेंडर जारी

Fri, 27 Sep 2024 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम देर से आने के कारण प्रवेश प्रक्रिया भी विलंब से शुरू हुई और इसका असर अब विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर पर भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Allahabad University: First year undergraduate examinations will start from April 1
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 30 सितंबर 2024 से शुरू होने जा रहीं हैं जबकि प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल 2025 से प्रारंभ होंगी। ऐसे में कक्षाओं का संचालन छह माह के लिए होगा। पाठ्यक्रम समय से पूरा करने के लिए इसमें कटौती की जा सकती है।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम देर से आने के कारण प्रवेश प्रक्रिया भी विलंब से शुरू हुई और इसका असर अब विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर पर भी नजर आ रहा है। कैलेंडर के अनुसार स्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं नौ सितंबर और स्नातक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की कक्षाएं 22 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 30 सितंबर से शुरू होंगी। हालांकि, इविवि और संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2024-25 के तहत स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया अब तक चल रही है और कॉलेजों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं तीन मार्च 2025 और स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एक अप्रैल 2025 से शुरू होंगी। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मई तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 अगस्त से

इविवि के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 अगस्त 2024 से शुरू होंगी जबकि तीसरे, पांचवें, सातवें एवं नौवें सेमेस्टर की कक्षाएं नौ जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं इस वर्ष दो से 20 दिसंबर के बीच करा ली जाएंगी। 31 दिसंबर तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। दो जनवरी 2025 से दूसरे, चौथे, छठवें, आठवें और दसवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और इन सेमेस्टरों की परीक्षाएं अगले वर्ष 21 अप्रैल से 10 मई के बीच करा ली जाएंगी, जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।

प्रथम सेमेस्टर के टी-1 टेस्ट 21 अक्तूबर से

नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर के टी-1 टेस्ट इस वर्ष 21 से 28 अक्तूबर तक, मिड सेमेस्टर परीक्षाएं 18 से 23 नवंबर, टी-2 टेस्ट 16 से 20 दिसंबर और एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले वर्ष 2025 में छह से 11 जनवरी तक होंगी। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 जनवरी 2025 से शुरू होंगी। वहीं, पहले से संचालित विषम सेमेस्टर के टी-1 टेस्ट 17 से 23 सितंबर 2024, मिड सेमेस्टर परीक्षाएं 14 से 19 अक्तूबर एवं टी-2 टेस्ट 18 से 23 नवंबर और सम सेमेस्टर के टी-1 टेस्ट अगले वर्ष 2025 में तीन से आठ फरवरी, मिड सेमेस्टर परीक्षाएं तीन से आठ मार्च और टी-2 टेस्ट सात से 12 अप्रैल तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed