फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Candidate ran away with copy in MTS recruitment exam

इलाहाबाद विवि : एमटीएस भर्ती परीक्षा में कॉपी लेकर भागा अभ्यर्थी

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Candidate ran away with copy in MTS recruitment exam
एमटीएस भर्ती परीक्षा में बुकलेट लेकर भागा अभ्यर्थी
विज्ञापन

0 इविवि प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
0 96 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 48 फीसदी उपस्थिति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक ग्रुप-सी के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 96 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को हुई परीक्षा में एक अभ्यर्थी बुकलेट लेकर भाग गया। काफी कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। विश्वविद्यालय ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
एमटीएस भर्ती परीक्षा सोमवार को शहर के 10 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 12160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5800 अभ्यर्थी (47.69 फीसदी) उपस्थित रहे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार परीक्षा के दौरान केपी उच्च शिक्षा संस्थान केंद्र में अभ्यर्थी सत्येंद्र त्रिपाठी बुकलेट लेकर भाग गया। बहुत कोशिश के बाद भी उसे पकड़ नहीं जा सका।
विज्ञापन

इस मामले में एफआईआर सहित सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उधर, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और स्तरीय था। वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें सामान्य ज्ञान, इलाहाबाद यूनिविर्सिटी एक्ट 2005, विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस, कार्यालयीय प्रक्रिया, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, कंप्यूटर साक्षरता, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा आदि से जुड़े प्रश्न शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed