फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

वर्तमान दौर में पत्रकारिता पर जिम्मेदारी बढ़ी

Wed, 18 Sep 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में कथा लेखिका ममता कालिया ने छात्रों से संवाद किया
विज्ञापन

प्रयागराज। देश की पत्रकारिता और हिन्दी साहित्य में अपने शहर का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। चांद और अभ्युदय जैसी पत्रिकाएं यहीं से निकलीं। आज भी इलाहाबाद से बहुत सारी उम्मीदें हैं और इलाहाबाद सृजनकर्ताओं को लगातार प्रेरणा देता रहता है। कथा लेखिका ममता कालिया ने यह बातें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के विद्यार्थियों के साथ अपने संवाद के दौरान कहीं। छात्रों के साथ संवाद में श्रीमती कालिया ने कहा कि आज भारत की बातों को पूरी दुनिया में गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी तरह की मंदी के बावजूद भारत विश्व राजनीति में तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि पत्रकारिता के उपर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

आज बालकृष्ण भट्ट की वह बात दोहरा लेना जरूरी है कि पत्रकारिता को पूंजी नहीं अभिव्यक्ति से मतलब होना चाहिए। डरा हुआ मीडिया, डरा हुआ समाज पैदा करता है। उन्होंने कहा सच बोलने की जिम्मेदारी शिक्षकों, पत्रकारों, साहित्यकारों और जननेताओं के पास है। दु:ख इस बात का है कि सबसे ज्यादा गिरावट अधिकांश जन नेताओं में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद ने बहुत बड़े-बड़े पत्रकार और साहित्यकार देश को दिए हैं। आज भी यहां से जुड़ी हुई पत्रकारिता और सहित्य लोगों को आकर्षित करता है। नई पीढ़ी पर यह जिम्मेदारी है कि इस आकर्षण को बनाये रखें। सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने श्रीमती कालिया का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि उनका रचना संसार विविधताओं से भरा हुआ है और वे अपने समय की सबसे महत्वपूर्ण कथा लेखिका हैं। संस्थान के अध्यापकगण एसके यादव, विद्यासागर मिश्र, सचिन मेहरोत्रा व अमित मौर्या आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed