फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 10-day student council election will be decided

इलाहाबाद विविः 10 दिन में छात्र परिषद के चुनाव का तय होगा खाका

Tue, 02 Jul 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: 10-day student council election will be decided
Allahabad University: 10-day student council election will be decided
दस दिन में छात्र परिषद के चुनाव का तय होगा खाका
विज्ञापन

0 रजिस्ट्रार ने कमेटी के गठन से संबंधित कार्यालय आदेश किया जारी
0 सभी कॉलेजों के प्राचार्य और इविवि से 12 शिक्षक कमेटी में शामिल
प्रयागराज, 1 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में छात्र परिषद के चुनाव का खाका दस दिन में तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए गठित कमेटी से संबंधित कार्यालय आदेश रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने सोमवार को जारी कर दिया। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसमें सभी संघटक कॉलेजों के प्राचार्यों और इविवि से 12 शिक्षकों को शामिल किया गया है। उम्मीद है कि हर हाल में दस दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप देगी।
इविवि प्रशासन किसी भी सूरत में 15 अगस्त से पहले छात्र परिषद का चुनाव करना चाहता है। यही वजह है कि दो दिन पहले कार्य परिषद की बैठक में जिस कमेटी पर अंतिम मुहर लगाई गई, रजिस्ट्रार ने सोमवार को उससे संबंधित कार्यालय आदेश जारी कर दिया। यह कमेटी छात्र चुनाव की प्रक्रिया और प्रारूप तय करेगी। कमेटी का अध्यक्ष डीन आर्ट्स प्रो. केएस मिश्र को बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह, डीन विधि संकाय प्रो. आरके चौबे, कॉमर्स विभाग के प्रो. एसए अंसारी, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. एसआई रिजवी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा केबीसीएओएस के प्रो. सुनीत द्विवेदी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग प्रो. आलोक प्रसाद, हिंदी विभाग की प्रो. चंदा देवी, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेशक प्रो. नीलम यादव के साथ रजिस्ट्रार या उनका कोई नामित सदस्य भी कमेटी होगा। साथ ही सभी कॉलेजों के प्राचार्य भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह का कहना है कि कमेटी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप छात्र परिषद चुनाव से संबंधित प्रक्रिया तय करेगी। 10 जुलाई तक कमेटी की रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नोट: फोटो भी है---
-----------------
छात्रसंघ बहाली के लिए पूर्व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
0 इविवि के छात्र नेताओं ने पूर्व अध्यक्षों से भी की मुलाकात
प्रयागराज, 1 जुलाई। छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर सोमवार को छात्र नेताओं की एक आपात बैठक हुई। इसमें छात्रसंघ के सभी पूर्व पदाधिकारियों को एक पत्र भेजा गया और छात्र महापंचायत के आयोजन की भूमिका तैयार की गई। इसके साथ ही छात्र नेताओं ने इविवि छात्रसंघ के कुछ पूर्व अध्यक्षों से मुलाकात भी की।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने पूर्व अध्यक्षा श्याम कृष्ण पांडेय, अनुग्रह नारायण सिंह और केके राय से मुलाकात की। सभी पूर्व पदाधिकारियों ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि वे पूरी तरह से छात्रों के साथ ही हैं और छात्रसंघ की बाहाली के लिए जारी आंदोलन में सभी पूर्व पदाधिकारियों की भी सक्रिय भूमिका होगी। इविवि प्रशासन को मनमानी नहीं करनी दी जाएगी। उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को सिलसिलेवार नष्ट करने के अभियान में मौजूदा सरकार का यह घातक कदम है। ऐसे में पूर्व पदाधिकारियों से गुजारिश है कि इस संकट की घड़ी में अपने मातृसंघ की रक्षा में अपना सहयोग दें।

000
छात्र परिषद के विरोध में सांसद आवास का घेराव आज
- इविवि में छात्र परिषद के गठन के विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ता दो जुलाई को सुबह 10 बजे फूलपुर से भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल के आवास का घरोव करेंगे। यह जानकारी एबीवीपी के महानगर मंत्री अनुपम त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed