फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad St. Vishna center constable examination canceled

इलाहाबाद में सेंट विष्णा केंद्र की कांस्टेबल परीक्षा निरस्त

Thu, 29 Oct 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Oct 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allahabad St. Vishna center constable examination canceled
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए चार अक्तूबर को हुई परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने पर इलाहाबाद के सेंट विष्णा आआरएन स्कूल की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में पांच एवं दूसरी पाली में पांच कुल मिलाकर 10 नकलची पकड़े गए थे। एसएससी ने इस केंद्र की पहली एवं दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है।
विज्ञापन


एसएससी ने कानपुर में सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज इंदिरा नगर कानपुर की दूसरी पाली, मुजफ्फरपुर में मारवाड़ी हाईस्कूल चंदवारा बनारस बैंक चौक के पास की दूसरी पाली की परीक्षा एवं पटना में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रैंडनीबाग एवं आरपीएस गर्ल्स पब्लिक स्कूल दानापुर पटना की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त कर दी है। इन केंद्रों की निरस्त परीक्षा 22 नवंबर को इलाहाबाद में होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पांच नवंबर तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2015 की इलाहाबाद केंद्र की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है। एसएससी मध्य क्षेत्र केनिदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष का आवंटन तो किया जाएगा, परंतु परीक्षार्थी किस सीट पर बैठेगा, इसका निर्धारण कक्ष के अंदर कक्ष निरीक्षक एवं केंद्राध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed