फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

यूपीएससी जारी करेगा हर परीक्षा के टॉपर की फोटो

Sun, 30 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सर्विसेज ही नहीं हर बड़ी परीक्षा के टॉपर्स के नाम तथा अन्य डिटेल के साथ फोटो जारी करेगा। आयोग की ओर से इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विसेज (आईईएस) और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विसेज (आईएसएस) के परिणाम के साथ प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थियों की फोटा जारी की गई है। दोनों भर्तियों में महिला अभ्यर्थियों का दबदबा है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) टॉपर्स की फोटो तो दूर उनके नाम भी जारी नहीं करता।
विज्ञापन


यूपीपीएससी में लिए गए एक फैसले के तहत अंतिम परिणाम की घोषणा में भी सफल अभ्यर्थियों के सिर्फ रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होते हैं। ऐसा आयोग ने एक विशेष जाति के अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरापों के मद्देनजर किया है। इसके विरोध में प्रतियोगी लगातार आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद यूपीपीएससी की ओर से चयनितों के नाम नहीं बताए जा रहे।
विज्ञापन


इससे अलग यूपीएससी की ओर से सीविल सर्विसेज-2014 के अंतिम परिणाम में टॉपर्स के डिटेल के साथ फोटो भी जारी की गई। आयोग ने अब सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के अंतिम परिणाम के साथ टॉपर्स की फोटो जारी करने का निर्णय लिया है। इसका मकसद पारदर्शिता के साथ प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाना भी है। आयोग की ओर से घोषित आईईएस और आईएसएस भर्ती परीक्षाओं में प्रथम तीन स्थान पर महिला अभ्यर्थी हैं। आईईएस में आरुषि कौशिक टॉपर रहीं। आरशी खोसला द्वितीय तथा रुबि रानी तीसरे स्थान पर रहीं। आईएसएस में दोना फ्रांसिस ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियंका सेठी द्वितीय और अपेक्षा अग्रवाल तृतीय रहीं। दोनों भर्तियों की चयनितों की सूची में भी महिला अभ्यर्थियों की अधिक संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed