{"_id":"10d7018cc2b9a3a188d3782279cf57fe","slug":"allahabad-news-hindi-news-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीएस परीक्षा के लिए आवेदन 25 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीएस परीक्षा के लिए आवेदन 25 सितंबर तक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी की ओर से नौवीं पास एवं दसवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज(एनटीएस) परीक्षा आठ नवंबर को होगी। एनसीईआरटी की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर तय की गई है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के लिए सभी राज्य शिक्षा बोर्डों के साथ सीबीएसई के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा दो चरणों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाएगी।
विज्ञापन