फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्याज ने निकाले आंसू, दाल भी हुई पतली

Tue, 25 Aug 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्याज की कीमत अब लोगों के आंसू निकालने लगी है तो दाल भी पतली हो गई है। नतीजा है कि भोजन की थाली से दोनों ही चीजें गायब होेने लगी हैं। प्याज का भाव खुदरा बाजार में 80 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंच गया है तो अरहर दाल की कीमत सैकड़ा पार करने के बाद प्रतिकिलो 140 रुपये तक पहुंच गई है। प्याज और अरहर दाल की आवक कम होने के कारण अगले कुछ समय में कीमत कम होने की भी संभावना नहीं है। इनकी कीमतें बढ़ने से जमाखोरों की चांदी हो गई है लेकिन जिला प्रशासन और मंडी परिषद कीमत पर नियंत्रण लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन


अगस्त के शुरूआत में खुदरा बाजार में प्याज की 40-45 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी, उस दौरान मंडी सचिव एवं मुंडेरा मंडी के आढ़ती के बीच बैठक में निर्णय हुआ था कि  खुदरा बाजार में कीमत प्रतिकिलो 50 रुपये के पार जाने पर आढ़तियों की ओर से मोबाइल स्टॉल लगाकर सस्ती प्याज उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन स्टॉल तो दूर अब मुंडेरा मंडी में ही प्याज का थोक भाव 55-65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इलाहाबाद में अगस्त के शुरूआत तक प्याज मध्य प्रदेश के सतना और मैहर से आ रहा था। उस दौरान मंडी में कीमत 18-20 प्रति किलो थी।
विज्ञापन

 आमतौर पर जुलाई-अगस्त तक नासिक (महाराष्ट्र) से प्याज की आवक शुरू हो जाती है लेकिन इस बार वहां जमाखोरी के कारण प्याज का भाव आसमान छू रहा है।

 नासिक और सतना-मैहर से प्याज की आवक तकरीबन बंद होने के बाद अब यहां कर्नाटक से 5000-6000 क्विंटल के भाव यहां आ रही है। नतीजा है कि मुंडेरा थोक मंडी में प्याज 55-65 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार में दिख रहा है। उधर, प्रदेश में अरहर दाल का उत्पादन कम होने का असर बाजार पर पड़ रहा है। यूपी में इस बार दाल की पैदावार बेहद कम रही है। यहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से अरहर दाल आ रही है। वहां से भी आवक कम होने के कारण थोक बाजार में अरहर दाल 13500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। इसी वजह से खुदरा बाजार में अरहर दाल की कीमत प्रतिकिलो 140 रुपये तक पहुंच गई है। दाल के थोक कारोबारी सतीश केसरवानी का कहना है कि यूपी में फसल कम होने के कारण ऐसा हो रहा है। कहा कि अभी कुछ और समय तक दाल की कीमत में कमी की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed