{"_id":"e4823a2656c3d3a11a08dfe1ba9da111","slug":"allahabad-news-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से कई इलाकों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से कई इलाकों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर व आसपास सोमवार की शाम तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी से थोड़ी तो राहत जरूर दी लेकिन मुसीबत भी बढ़ा दी। आंधी-पानी में शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में तार टूटने तो फ्यूज उड़ जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर तारों पर गिर पड़ीं। देर तक उन्हें नहीं हटाया जा सका। ऐसे में कई इलाकों में आधी रात तक अंधेरा छाया रहा।
सिविल लाइंस में बारिश के दौरान फ्यूज उड़ जाने से सरदार पटेल मार्ग पर आपूर्ति बाधित रही। मीरापुर में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कई मोहल्लों में बिजली का संकट रहा। बिजली कटौती से शहर के कई इलाके के लोग दिन भर वैसे भी जूझते रहे लेकिन शाम तेज हवाओं के साथ आयी बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी। शहर के चकिया, राजरूपपुर, हिम्मतगंज, लूकरगंज, नखाश कोहना, जॉर्जटाउन, गोविंदपुर, कटरा, अल्लापुर, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग, तुलरामबाग, अलोपीबाग, कल्याणीदेवी, मीरापुर, करेली, प्रीतमनगर, सुलेम सराय, अशोक नगर, सहित शहर के कई इलाकों में बिजली संकट रहा। तेज हवाओं व बारिश के कारण कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। पेड़ों की डालियां टूटकर तारों पर गिरीं और इससे तार भी टूट गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हवाओं और बारिश के मद्देनजर सब स्टेशनों पर शट टाउन लेना पड़ा लेकिन जब बारिश थमने के बाद जब आपूर्ति बहाल की गई तो तमाम इलाकों में बिजली नहीं आई। विभागीय कर्मचारी देर रात तक खामियों को दूर करने में लगे रहे। हालांकि देर रात तक शहर के ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।