{"_id":"85b786a3be4d885e10227895ece52669","slug":"allahabad-news-hindi-news-360","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खुल्दाबद इलाके में डफरिन अस्पताल के सामने सोमवार शाम विख्यात साहू का शव रखकर परिजनों चक्काजाम किया। विख्यात के घरवालों का आरोप था कि हत्या को हादसे का रूप दिया जा रहा है। उनका कहना था कि पुलिस विख्यात के दोस्त से पूछताछ करे तो मामला खुल जाएगा। चक्काजाम की सूचना पर इंस्पेक्टर खुल्दाबाद मौके पर पहुंचे। पुलिस के समझाने के बाद जाम खुला। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
खुल्दाबाद के राजकुमार साहू की सस्ता बाजार में पान की दुकान है। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर दर्शन करने गए हैं। उनके तीन बेटों में सबसे से छोटा विख्यात साहू (22) चकिया में एक क्लिनिक पर कंपाउंडर था। सोमवार को वह साथ करने वाले एक युवक के साथ नैनी एक शादी में गया था। वे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर जा रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन की चपेट आकर विख्यात की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद जीआरपी ने घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर निकले और डफरिन अस्पताल के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने विख्यात के दोस्त पर हत्या का शक जताया। उनका आरोप था कि नैनी जीआरपी मामले में लीपापोती कर रही है। चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर समीर सिंह मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। तब जाकर परिजनों ने शव को लेकर चले गए। वहीं विख्यात की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। विख्यात की मौत से मां स्नेहलता का रोकर बुरा हाल है।