फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अय्याशी के अड्डे पर छापा, लड़की समेत 10 पकड़े गए

Mon, 07 Dec 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 शहर से सटे झूंसी इलाके की एक कॉलोनी के अर्धनिर्मित मकान से पुलिस ने रविवार रात अय्याशी के लिए जुटे नौ युवकों को एक लड़की के साथ पकड़ा। वहां कुछ और लड़कियों को आना था। पुलिस को मकान में शराब-बीयर की बोतलें, खाने-पीने की वस्तुएं और कांडोम भी मिले। घर के बाहर से कई बाइक और कार जब्त की गई। सबको थाने ले जाया गया। देर रात पुलिस ने लड़की को उसके घर भेज दिया था।
विज्ञापन


नारायण दास का पूरा गांव की देव नगर कॉलोनी में एक मकान अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। करीब तीन महीने से उसे अय्याशी का अड्डा बना लिया गया है। शाम होते ही वहां शहर और झूंसी इलाके के युवकों का जुटना शुरू हो जाता। फिर कई लड़कियां भी आ जातीं। आधी रात तक वहां मौजमस्ती होती। ग्राम प्रधान अवध नारायण उर्फ लल्लू सोनकर को कई बार शिकायत मिली। रविवार शाम भी सूचना मिली कि उस मकान में अय्याशी करने वालों का जमघट लगा है। इस पर प्रधान ने पहले झूंसी थाने को खबर दी और जब वहां से रेस्पांस नहीं मिला तो एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा को फोन किया। फिर वह खुद कई लोगों के मकान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 कुछ देर में सीओ पंचम (ट्रेनी आईपीएस) गणेश साहा भी पुलिस बल के साथ आ गए। उस मकान से निकलकर भाग रहे युवकों को पकड़ लिया गया। मकान के भीतर पुलिस को नौ युवक और एक लड़की मिली। पुलिस को पता चला कि कुछ देर में कई और लड़कियां उस ठिकाने पर आने वाली थीं। तलाश में शराब और बीयर की कई बोतल, खाने-पीने की चीजों के अलावा कांडोम भी मिले। मकान के दो कमरों की फर्श के साथ ही बाथरूम में भी गत्ते डालकर उन पर चादर बिछाई गई थी। मकान के बाहर तीन बाइक और एक फोर्ड फिगो कार खड़ी थी, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पकड़े गए ज्यादातर युवक शहर के हैं। लड़की के बारे में पता चला कि वह अल्लापुर की रहने वाली है। हालांकि रात में पुलिस ने लड़की को घर भेज दिया जबकि युवकों से पूछताछ की जा रही थी कि अड्डे का संचालक कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed