फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

ट्विटर पर डाला वसूली करने वाले दो टीटीई का वीडियो

Fri, 04 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 यात्री से वसूली करना इलाहाबाद मंडल के दो टीटीई को महंगा पड़ गया है। एक जागरूक यात्री द्वारा वसूली करने वाले दोनों टीटीई का वीडियो बनाकर उसे रेलमंत्री के ट्विटर एकाउंट में डाल दिया। बस फिर क्या, रेलमंत्री सुरेश प्रभु तक मामला पहुंचते ही उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का इलाहाबाद मंडल हरकत में आ गया। डीआरएम द्वारा मामले की जांच कराने के बाद दोनों टीटीई निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंजनी शाह नाम के एक यात्री ने 11 नवंबर को रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर जानकारी दी कि इलाहाबाद मंडल के हाथरस स्टेशन पर दो टीटीई यात्री से अवैध वसूली कर रहे हैं। उसने 30 सेकंड का एक वीडियो भी लोड कर दिया। मामला रेलमंत्री तक पहुंचा तो उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया। 21 नवंबर को एनसीआर की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि संबंधित यात्री की कंपलेन नोट कर ली गई है।
विज्ञापन


इस मामले में रेल प्रशासन जांच कर रहा है। इसके बाद 27 नवंबर को इलाहाबाद मंडल के डीआरएम वीके त्रिपाठी ने ट्वीट कर बताया कि दोनों टीटीई के खिलाफ जांच हो गई है अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम की इस ट्वीट के बाद एनसीआर प्रशासन ने दोनों टीटीई के निलंबन की कार्रवाई बृहस्पतिवार को कर दी गई। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी टीटीई के नाम अवनीश कुमार और सोहन लाल हैं, उनकी तैनाती टूंडला की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed