{"_id":"2eb5e3c0d3bc363a1a4aca96de499105","slug":"allahabad-news-hindi-news-327","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार से परेशान किसान ने की आत्मदाह की क ोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार से परेशान किसान ने की आत्मदाह की क ोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी के थानेदार अनिल कुमार राय की गुंडई से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। सुभाष चौराहे पर किसान को शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस की तीली जलाते देख पुलिस वाले और आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने किसी तरह किसान को बचाक र पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिविल लाइंस पुलिस किसान को पकड़कर थाने ले गई।
यमुनापार में खीरी के सिलौंधी कला गांव के बुजुर्ग किसान विजय बहादुर पटेल का आरोप है कि बुधवार एसओ खीरी अनिल कुमार राय विपक्षीगणों से मिलीभगत कर सिपाहियों के साथ उनके खेत पर पहुंचे। थाना प्रभारी जबरन हार्वेस्टर से खेत में लगी धान की फसल कटवाने लगे। विरोध करने पर पुलिसवालों ने विजय बहादुर, उनकी पत्नी और बहू को मारा-पीटा और बदसलूकी की। विजय के मुताबिक दरोगा की करतूत से उनकी रोजी-रोटी छिन गई।
विजय का आरोप है कि नवंबर महीने में इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को विजय ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत करने के बाद सुभाष चौराहे पर आकर आत्मदाह का प्रयास किया। एसओ खीरी अनिल कुमार राय का कहना है कि विजय बहादुर का विवाद अपने पिता और भाइयों से है। वे भाई और पिता का हिस्सा भी हड़पना चाहते हैं।