फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अतिक्रमण अभियान में पकड़े गए दो फर्जी स्टैंड

Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 नगर निगम और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एडीए और निगम की ज्वाइंट टीम ने लाउदर रोड और भारद्वाज पार्क के सामने से दो फर्जी वाहन स्टैंड पकड़े। मौके पर ही अतिक्रमण दस्ते ने वाहन स्टैंड को वहां से हटवाकर उसके संचालक को नोटिस दिया। मेडिकल चौराहे से आनंद भवन तक चल अभियान में आज कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस फोर्स के आगे किसी की एक न चली।
विज्ञापन


एडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय, गुडाकेश शर्मा और नगर निगम के अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले की अगुवाई में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के आसपास मेडिकल चौराहे से अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की गई। यहां रोड पटरी पर सड़क के दोनों ओर लगी दुकानें हटाई गई। यहां अभियान का विरोध किया गया कि उन्हें जमीन आवंटित की गई है। बाद में अफसरों ने तय जमीन पर ही दुकान लगाने को कहा।
विज्ञापन


यहां लाउदर रोड पर भी एक निजी नर्सिंग होम एवं भारद्वाज पार्क के सामने रोड पटरी पर अवैध वाहन स्टैंड भी एडीए और नगर निगम के अफसरों की टीम ने पकड़े। स्टैंड को वहां से तत्काल हटा दिया गया और दोनों ही संचालकों को नोटिस जारी कर दी गई। इसके बाद बालसन चौराहा, भारद्वाज पार्क, आनंद भवन के चारों ओर, कमला नेहरू अस्पताल के सामने और चिल्ड्रेन अस्पताल के आसपास से भी रोड पटरी पर लगी कई दुकानें, होर्डिंग, रैंप, स्लैब, टिनशेड, भट्ठियां आदि भी हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद भवन के पास कुछ लोगों ने एडीए और निगम के दस्ते का विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे किसी की एक न चली। एडीए अफसर आलोक पांडेय ने बताया कि छिटपुट विरोध के अलावा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। उन्होंने बताया कि आज कुल 25 अतिक्रमण हटाये गए। इन सभी के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed