{"_id":"da80a3a1e9e8a0d378164b055828c086","slug":"allahabad-news-hindi-news-322","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में डॉक्टर के घर में घुसे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल परिसर में बदमाशों ने बुधवार दोपहर इमरजेंसी मेडिकल अफसर के घर में ताले तोड़कर घुसने के बाद लाखों रुपये कीमत के गहने और नगदी चुरा ली। लंच के लिए घर पहुंचने पर डॉक्टर को चोरी का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी।
एसआरएन अस्पताल के ईएमओ डॉ.रफत जमाल सिद्दिकी पुरानी इमारत के पीछे सरकारी निवास में रहते हैं। वकालत करने वाली उनकी मुंहबोली बहन भी साथ रहती हैं। बुधवार सुबह नौ बजे डॉ.रफत ड्यूटी पर अस्पताल चले गए। बहन झूंसी के लिए निकल गईं जहां वह मकान बनवा रही हैं। घर में ताला लगा था। दोपहर दो बजे डॉ.रफत ड्यूटी के बाद लंच पर घर पहुंचे तो गेट और अंदर कमरे का ताला टूटा था।
आलमारी का भी लॉक टूटा था। उसमें रखे कई लाख रुपये कीमत के आभूषण और बीस हजार रुपये नगद नदारद थे। यह देख डॉक्टर ने एसआरएन चौकी में खबर दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। डॉ.रफत ने पुलिस को बताया कि गहने उनकी बहन के थे। पुलिस अब चोरों की जांच में जुटी है। उधर, धूमनगंज की सैनिक कॉलोनी में भी बदमाशों ने े अवधेश कुमार पांडेय के मकान में ताला तोड़कर सिलेंडर और नगदी पार कर दी।