{"_id":"0df64e57a4081aff815d37ec68733d81","slug":"allahabad-news-hindi-news-319","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग का बाल स्वास्थ्य पोषण माह बुधवार से शुरू हो गया। जिला महिला चिकित्सालय में इसका उद्घाटन डीएम संजय कुमार ने बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाकर की। यह दवा नौ महा से लेकर पांच माह तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीशम जैदी ने विटामिन-ए की कमी से बच्चों में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विटामिन-ए की कमी से बच्चों की आंखों में बीमारियां शुरू हो जाती हैं। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, महिला चिकित्सालय की एसआईसी डॉ. पार्वती सिंधी ने अपनी बात रखी। इस मौके पर यूनिसेफ की नीलम यादव, ओपी यादव, डॉ. नुरूस हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन