फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दो सौ किमी दूर भूकंप का झटका इलाहाबाद से पहले अटका

Mon, 26 Oct 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
संगम नगरी से दो सौ किलो मीटर दूर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित यूपी के तमाम जिलों में सोमवार दोपहर 2.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन इलाहाबाद में हालात सामान्य रहे। दोपहर में जैसे ही टीवी पर खबर आई कि अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए हैं तो इलाहाबादियों को भी इस साल 25, 26 अप्रैल और 12 मई का दिन याद आ गया, जब यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे लेकिन सोमवार को हालात सामान्य रहे और इस बार यहां के लोगों ने किसी तरह का झटका महसूस नहीं किया।
विज्ञापन


हालांकि यूपी के तमाम जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में इलाहाबाद के लोगों ने इन जिलों में अपने रिश्तेदारों को फोन मिलाना शुरू कर दिया। साथ ही दूसरी जगह से भी लोग इलाहाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को हाल पूछने के लिए फोन करने लगे और एक-दूसरे से बात करने के बाद राहत सांस ली। इसके बावजूद कुछ लोग भूंकप की खबर से सहम गए लेकिन जब पास-पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि यहां तो कोई झटका महसूस नहीं किया गया तो लोगों के चेहरे पर झलकता तनाव दूर हो गया। टीवी पर आई खबर का ही नतीजा था कि जॉर्जटाउन के सोनल अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ परिवार बिल्डिंग से निकलकर बाहर आ गए लेकिन जब इधर-उधर फोन कर तस्दीक कर ली कि इलाहाबाद में भूकंप नहीं आया है तो कुछ देर बाद ही लोग अपने फ्लैट में लौट गए।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान लोग 25, 26 अप्रैल और 12 मई के दिन की चर्चा करना नहीं भूले, जब नेपाल में आए भूकंप के झटके इलाहाबाद में भी महसूस किए गए थे। फिलहाल भू वैज्ञानिकों का कहना है कि इलाहाबाद और आसपास का क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित जोन में हैं। इसके अलावा गंगा और यमुना से घिरे होने के कारण धरती की अंदर की ऊर्जा रिलीज होती रहती है और वह कहीं एकत्रित नहीं हो पाती। ऐसे में यहां भूकंप की आशंका नहीं ही है, सुदर इलाके में कहीं भूकंप आता भी है तो यहां तक उसके झटके की क्षमता बहुत कम रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed