{"_id":"2e3f7b6b3d28a7323de978dccbb6f388","slug":"allahabad-news-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन पूरा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने दो चक्र की काउंसलिंग के बाद जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन हजार से अधिक शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित किया है। 20 से 23 जून के बीच हुई अंतिम चक्र की काउंसलिंग के बाद 1105 में से 852 विकलांग एवं महिला शिक्षामित्रों से सीपीआई में विकल्प भरवाए गए, जबकि शेष पुरुष शिक्षामित्रों को बिना विकल्प लिए ही नियुक्ति पत्र जारी करने का फैसला किया गया है।
इन शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर 28 एवं 29 जून को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। जिले में पहले बैच में 1445 एवं दूसरे बैच में पहली बार 698 तथा अब अंत में 1105 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र जारी करने का फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री जनार्दन पांडेय एवं मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ल ने सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों को बधाई दी है। उन्होंने शिक्षामित्रों की नियुक्ति में आर रही अड़चन दूर करने के लिए बीएसए राजकुमार को धन्यवाद दिया है।