फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court will open in pre-lock down position from 1st March

पहली मार्च से लॉक डाउन के पूर्व की स्थिति में खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

Thu, 25 Feb 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Feb 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court will open in pre-lock down position from 1st March
allahabad high court - फोटो : social media
पहली मार्च से इलाहाबाद हाईकोर्ट में  लॉक डाउन की पूर्व की स्थिति में काम काज सामान्य तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट परिसर स्थित सभी काउंटर खोल दिए जाएंगे। सभी जजों और कार्यालयों के स्टॉफ की भी पूर्व की भॉति उपस्थिति जरूरी होगी। फोटो एफिडेविट सेंटर भी काम करना शुरू कर देगा। अधिवक्ता अपने चैंबर खोल सकेंगे तथा सामान्य दिनों की तरह ड्रेस पहन कर मुकदमा बहस कर सकेंगे।  मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान कोविड-19 को लेकर सभी एहतियात बरते जाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार तथा हाईकोर्ट की गाइड लाइन का पालन सख्ती से करना होगा। 
विज्ञापन


कोराना के कारण देश की दूसरी तमाम संस्थाओं की तरह इलाहाबाद हाईकोर्ट का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। लगभग एक साल से सामान्य तरीके से काम नहीं हो पा रहा था। इधर संक्रमण में कमी को देखते हुए एक मार्च से पूर्व की व्यवस्था लागू करने का हाईकोर्ट प्रशासन ने निर्णय लिया है। इसके तहत हाईकोर्ट का पूरा स्टॉफ सामान्य दिनों की तरह ही कोर्ट आएगा।
विज्ञापन


मुकदमों का दाखिला भी हाईकोर्ट के रिपोर्टिंग सेक्शन में पूर्व की भॉति किया जाएगा। सूचीबद्ध मुकदमों में अर्जेंसी अर्जी देने की आवश्यकता नहीं होगी। ई फाइलिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमो की सुनवाई की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए दिन पहले ई मेल के जरिए अनुरोध भेजना होगा। हाईकोर्ट के सभी गेट पूर्व की भॉति ही खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करना होगा। उन्हीं वकीलों को कोर्ट में आने के लिए कहा गया है जिनके मुकदमे लगे हैं। वादकारियों को प्रवेश फिलहाल नहीं दिया जाएगा। फाइलें सेनिटाइजेशन के बाद ही कोर्ट में भेजी जाएंगी। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य होगा। सीएमओ प्रयागराज और लखनऊ को दोनों पीठों में व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed