{"_id":"60d49a628ebc3e342479c3ab","slug":"allahabad-high-court-changes-in-publication-of-list-of-date-fixed-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट: डेट फिक्स मुकदमों की सूची के प्रकाशन में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट: डेट फिक्स मुकदमों की सूची के प्रकाशन में बदलाव
Thu, 24 Jun 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:14 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए लगने वाले मुकदमों की पूरक व अतिरिक्त सूची के प्रकाशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ऐसे मुकदमों, जिनमें सुनवाई की अगली तिथि तय की गई है (डेट फिक्स है) उनकी सूची एक दिन पहले कार्य दिवस की शाम को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए लगने वाले मुकदमों की पूरक व अतिरिक्त सूची के प्रकाशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ऐसे मुकदमों, जिनमें सुनवाई की अगली तिथि तय की गई है (डेट फिक्स है) उनकी सूची एक दिन पहले कार्य दिवस की शाम को जारी की जाएगी। अभी तक पूर्व निर्धारित तिथि वाले मुकदमों की सूची सुनवाई के ही दिन सुबह जारी की जाती थी। इससे वकीलों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए दाखिल मुकदमे पूर्ववत प्रकाशित होते रहेंगे। ये मुकदमे दाखिले के तीसरे दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होते है।
मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने सभी पीठ सचिवों को निर्देश दिया है कि वह ऐसे मुकदमों की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रधान पीठ सचिव को भेजेंगे और प्रधान पीठ सचिव एक संयुक्त सूची तैयार करेंगे जो सुनवाई तिथि के कार्य दिवस की पूर्व संध्या पर पूरक सूची या अतिरिक्त सूची में प्रकाशित की जाएगी। यह व्यवस्था तीन जून 21 को जारी निर्देशों को संशोधित करते हुए लागू की गई है।