फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court asked Corona vaccine being given to people in other countries

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा-क्या दूसरे देशों में लोगों को दी जा रही कोरोना की वैक्सीन, एसएसपी पर जताई नाराजगी

Mon, 23 Nov 2020 09:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Nov 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court asked Corona vaccine being given to people in other countries
फाइल फोटो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या दूसरे देशों में कोरोना वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा रही है। यदि ऐसा है तो हमारे यहां क्या स्थिति है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को निर्देश दिया है कि इस मुद्दे पर मंगलवार को वह आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संपर्क कराने में सहयोग करें। 
विज्ञापन


कोर्ट ने मास्क पहनने की अनिवार्यता का पालन न होने पर सुनवाई के दौरान ही एसएसपी प्रयागराज को तलब कर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

मामले की सुनवाई शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने इस बात की शिकायत की कि मास्क की अनिवार्यता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने पिछली सुनवाई के दौरान पुलिस की तैनाती को लेकर जो लिस्ट सौंपी थी, उसके मुताबिक कहीं पर भी पुलिस की तैनाती नहीं है। 
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने एसएसपी को तलब कर लिया। एसएसपी ने उपस्थित होकर आश्वासन दिया कि अब वह स्वयं इस काम की निगरानी करेंगे। कोर्ट ने 24 नवंबर को एसएसपी को दुबारा हाजिर होने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने कहा कि दूसरे देशों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाने लगी है। भारत में ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। इसपर कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता से कहा है कि वह आईसीएमआर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट का संपर्क कराएं। याचिका की सुनवाई मंगलवार 24 नवंबर को  भी होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने क्वारंटीन सेंटरों दुर्दशा व अस्पतालों में इलाज की सुविधा को लेकर कायम जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed