{"_id":"648c0b6f705b8337390ba985","slug":"all-the-records-of-2017-18-stolen-by-breaking-the-lock-of-archives-of-ag-office-ceiling-fan-also-taken-away-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एजी आफिस के अभिलेखागार का ताला तोड़कर 2017-18 के सारे रिकार्ड चोरी, सीलिंग फैन भी उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एजी आफिस के अभिलेखागार का ताला तोड़कर 2017-18 के सारे रिकार्ड चोरी, सीलिंग फैन भी उठा ले गए
Fri, 16 Jun 2023 12:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:42 PM IST
सार
महालेखाकार लेखा एवं हकदारी अभिलेखागार में छह अप्रैल को निरीक्षण किया गया था। उस दिन तक सब कुछ ठीक था। जिस सेक्शन में चोरी हुई, वहां विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त 2017-18 के अभिलेख रखे हुए थे। अधिकारियों ने नौ जून को कुछ अभिलेखों को रिकार्ड सेक्शन से मंगाया।
विज्ञापन
एजी आफिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के क्लाइव रोड स्थित एजी आफिस के लेखा एवं हकदारी अभिलेखागार का ताला तोड़कर चोरों ने 2017-18 के सारे रिकार्ड चुरा लिए। चोरी के बारे में नौ जून को पता चला। 14 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पता लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद क्या था। एजी आफिस की ओर से सिर्फ रिकार्ड चोरी की तहरीर दी गई है। किस चीज का रिकार्ड था, यह नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
महालेखाकार लेखा एवं हकदारी अभिलेखागार में छह अप्रैल को निरीक्षण किया गया था। उस दिन तक सब कुछ ठीक था। जिस सेक्शन में चोरी हुई, वहां विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त 2017-18 के अभिलेख रखे हुए थे। अधिकारियों ने नौ जून को कुछ अभिलेखों को रिकार्ड सेक्शन से मंगाया। लिपिक विजय पाल जब अभिलेखागार के बाउंड्री वाल के गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर कागजात बिखरे थे। आलमारियां खुली थीं। तमाम कागजातों को फाड़ दिया गया था।
विज्ञापन
अधिकांश अभिलेखों को चोर उठा ले गए थे। सीलिंग फैन और टेबल फैन भी गायब थे। विजय पाल ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। विभाग ने जांच के आदेश दे दिए। जांच शुरू हुई। 14 अप्रैल को वरिष्ठ लेखा परीक्षक शयाम बाबू मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि जांच की जा रही है। एजी आफिस के अधिकारियों से अभिलेखों के बारे में सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन