फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air passengers increasing continuously in Prayagraj, 1.41 lakh traveled in unlock

exclusive News: प्रयागराज में लगातार बढ़ रहे हवाई यात्री, अनलॉक में 1.41 लाख ने किया सफर

Fri, 06 Nov 2020 02:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 02:02 AM IST
सार

माहवार इस तरह बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या
माह        कुल फ्लाइट      यात्रियों की संख्या
जून          226    17838
जुलाई      324    26010
अगस्त     364    30525
सितंबर    362    32061
अक्तूबर   388   34908

विज्ञापन
Air passengers increasing continuously in Prayagraj, 1.41 lakh traveled in unlock
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट में बीते पांच माह के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो गया है। यहां हवाई यात्रियों का आवागमन लॉकडाउन के पूर्व वाली स्थिति में तकरीबन पहुंच गया है। जून से अक्तूबर 2020 तक की बात करें तो प्रयागराज एयरपोर्ट पर 1.41 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है। खास बात यह रही कि अनलॉक होने के बाद जहां बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी तो वहीं अब प्रयागराज से जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट में इस वर्ष 25 मार्च से 24 मई तक हवाई संचालन बंद रहा। 25 मई से एक-एक करके फ्लाइटें शुरू की गई। 25 अक्तूबर से रायपुर फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में लॉक डाउन के पूर्व वाली स्थिति हो गई। यानी की 25 अक्तूबर तक वह सभी फ्लाइटें शुरू हो गई जो लॉकडाउन के पूर्व भी यहां से संचालित  थी।
विज्ञापन


अक्तूबर में 34908 यात्रियों का आवागमन एयरपोर्ट पर हुआ। जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 32061 था। जून से अक्तूबर के बीच 71083 यात्रियों ने  प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू, पुणे, रायपुर, कोलकाता, गोरखपुर शहरों के लिए उड़ान भरी, जबकि इन शहरों से आने वाले यात्रियों का ग्राफ 70259 रहा। इस दौरान काफी संख्या में प्रवासी कामगार भी यहां से रवाना हुए इस तरह से  इन पांच माह में एक लाख 41 हजार 342 यात्रियों ने हवाई सफर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक आने वाले, अगस्त से बढ़ गए जाने वाले यात्री

कोरोना काल में मई, जून एवं जुलाई माह के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। सिर्फ जून और जुलाई के दौरान यहां 28665 यात्री यहां आए, जबकि इस दौरान जाने वालों की संख्या 15183 रही। वहीं अगस्त से अक्तूबर के मध्य 55900 यात्रियों ने प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान पकड़ी। वहीं यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 41594 रहे।

 
  • अगस्त और सितंबर माह में काफी संख्या में प्रवासी कामगार प्रयागराज एयरपोर्ट से रवाना हुए। इस दौरान बहुत से प्रवासी कामगार ऐसे रहे जो पहली बार फ्लाइट में चढ़े। उनमें से तमाम की  टिकट उनके फैक्ट्री मालिकों ने बुक करवा कर उन्हें भेजी थी। लेकिन अक्तूबर माह से रेगूलर यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया। - अंचल प्रकाश, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed