फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air ambulance took the governor's wife Delhi

एयर एंबुलेंस से राज्यपाल की पत्नी को ले गए दिल्ली

Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी को शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। उनके साथ राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी भी रवाना हुए। बता दें कि बृहस्पतिवार को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी की अपने घर में तबीयत खराब हो गई थी। 

विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मालूम पड़ा कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया है। यहां सृजन में राज्यपाल की पत्नी की सर्जरी की गई। रात में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। उधर, पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी कोलकाता से चलकर शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंच गए। 

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों से विचार विमर्श करने के बाद दिल्ली से एयर एंबुलेंस मंगा ली गई और शाम को ही राज्यपाल अपने पुत्र के साथ पत्नी को इलाज के लिए दिल्ली ले गए। भाजपा नेता बब्बू राम द्विवेदी ने बताया कि श्रीमती त्रिपाठी की हालत अभी स्थिर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुधा त्रिपाठी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed