{"_id":"1ef095be3f8e79e9b6317dbed0794b68","slug":"aggrieved-sikhs-display-black-blindfold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज सिखों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज सिखों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। गुरुग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में पंजाब के जिला फरीदकोट के कोटकपुरा में शांति पूर्वक धरने पर बैठे हुए लोगों पर पंजाब पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और गोलियां चलाने की घटना से आहत सिख समुदाय के लोगों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया।
गुरुद्वारा खुल्दाबाद में अखंड साहिब पाठ के समाप्ति के बाद गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में हाथ में काली पट्टी बांध और तख्तियां लेकर सिख समुदाय के लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। प्रदर्शन करने वालों में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहरी शामिल हुए।