फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the death of the youth due to the car of the judicial magistrate, the family members got angry and block

Prayagraj : न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार से युवक के मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, चक्काजाम

Mon, 30 Jun 2025 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 09:52 PM IST
सार

न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार की टक्कर से घायल विनय कुमार पाल (35) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हाे गई। इससे गुस्साए परिजनों ने थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
After the death of the youth due to the car of the judicial magistrate, the family members got angry and block
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार की टक्कर से घायल विनय कुमार पाल (35) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हाे गई। इससे गुस्साए परिजनों ने थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में चक्काजाम कर दिया। हंगामे को बढ़ता देख मौके पर पहुंचे सांसद प्रवीण पटेल के आश्वासन के बाद आक्रोशितों ने जाम हटाया।

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम जैतवारडीह गांव का विनय कुमार पाल शाम सड़क पार करते वक्त जौनपुर में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट की कार की चपेट में आकर घायल हो गया था। सोमवार सुबह स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने शाम चार बजे शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग की कि लापरवाही की वजह से विनय की मौत हुई है। इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रवीण पटेल ने परिजनों को सांसद निधि से पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया। लगभग एक घंटे तक जाम चला। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed