फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After a minor controversy in Prayagraj, two communities were facing one-on-one, tension

प्रयागराज में मामूली विवाद के बाद दो समुदाय हुए आमने-सामने, तनाव

Sun, 02 Jun 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
After a minor controversy in Prayagraj, two communities were facing one-on-one, tension
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
राजापुर में शनिवार रात मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण वहां तनाव फैल गया। सूचना मिली तो पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में शहर भर की फोर्स मौके पर बुला ली गई। जिसके बाद मामला शंात हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। सिविल लाइंस पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही। 
विज्ञापन


राजापुर में रहमान तिराहे के पास रहने वाला कल्लू उर्फ दीपचंद(35) वहीं सब्जी की दुकान लगाता है। कुछ दूर पर राजापुर का ही रहने वाला गुलाम सरवर फल की दुकान लगाता है। शनिवार रात 10 बजे के करीब दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट होने लगी जिसमें कल्लू का सिर फूट गया। उधर गुलाम के सिर व साहिल की आंख पर चोट आई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से कुछ ही देर में दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए। हालात की गंभीरता को देखते हुए बाद मौके पर शहर भर की फोर्स बुला ली गई। जिसके बाद लोगोें को वहां से हटाया गया। पिटाई से बेसुध हुए कल्लू को पुलिस ने बेली अस्पताल में भर्ती कराया। उधर गुलाम व साहिल को थाने ले गई। कल्लू के परिजनों का आरोप है कि गुलाम एक सेब का 40 रुपये मांग रहा था जिसका विरोध करने पर पहले बटखरे से वार कर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर उसे तब तक पीटा जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया। उधर गुलाम का आरोप है कि मारपीट कल्लू ने शुरू की और इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर उसे पीटा। बीचबचाव करने आए साहिल पर भी हमला किया। तनाव को देखते हुए मौके पर देर रात तक पुलिस तैनात रही। मामले में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तनाव जैसी कोई बात नहीं थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। 


घटना के बाद सिविल लाइंस और कैंट थाने की पुलिस करीब आधे घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। दरअसल जिस जगह घटना हुई वहां दोनों थाना क्षेत्रों की सीमाएं हैं। सड़क के एक तरफ कैंट व दूसरी ओर सिविल लाइंस क्षेत्र पड़ता है। विवाद इस बात को लेकर था कि झगड़ा शुरू कहां हुआ। दरअसल मौके पर जुटे कुछ लोगों का कहना था कि झगड़ा दुकान पर हुआ जबकि अन्य लोगों ने बताया कि विवाद दुकान के सामने सड़क के पार हुआ। इसके बाद पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसके बाद तय हुआ कि घटनास्थल सिविल लाइंस क्षेत्र में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed