फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Affidavit from DM on law system of Prayagraj

प्रयागराज की कानून व्यवस्था पर डीएम से हलफनामा तलब

Fri, 12 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Affidavit from DM on law system of Prayagraj
Affidavit from DM on law system of Prayagraj
जिले की कानून-व्यवस्था पर डीएम से हलफनामा तलब
विज्ञापन

0 इविवि के छात्रावास में हुई हत्या का मामला, कुलसचिव ने दाखिल की प्रगति रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने प्रयागराज में जिलाधिकारी प्रयागराज से अपराध नियंत्रण के लिए उठाये गए कदमों की रिपोर्ट के साथ हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने डीएम और एसएसपी को कानून-व्यवस्था बेहतर करने के उपाय करने का आदेश दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी छात्रावासों के रखरखाव, शैक्षिक और अन्य गतिविधियों पर हलफानामा दाखिल करने को कहा है। याचिका की सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
स्वत: प्रेरित जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की। पीसीबी छात्रावास में छात्र रोहित शुक्ला की गोली मारकर हत्या की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका कायम की है। इस पर पूर्व में कई निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट ने प्रयागराज के डीएम और एसएसपी को कानून-व्यवस्था बेहतर करने, छात्रावासों और विश्वविद्यालय परिसर से आपराधिक तत्वों को बाहर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अपराधी मुक्त परिसर बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश पर कुलसचिव नरेंद्र कुमार शुक्ल ने प्रगति रिपोर्ट के साथ हलफनामा दाखिल किया । विश्वविद्यालय परिसर में अपराध पर रोक सहित शैक्षिक वातावरण कायम रखने के उठाए गए कदमों की जानकारी दी। एसएसपी अतुल शर्मा और डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने भी कार्यवाही रिपोर्ट के साथ हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने अगली तारीख पर सभी से कार्यवाही की पूरी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed