फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates united to stop shifting of jurist Hanuman temple

न्यायविद़ हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग रोकने के लिए अधिवक्ता एकजुट

Tue, 22 Dec 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates united to stop shifting of jurist Hanuman temple
हाईकोर्ट चौराहे स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर की प्रतिमा को शिफ्ट किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj
हाईकोर्ट चौराहे के पास स्थित न्यायविद़ हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग के विरोध में सोमवार की रात को भी वकीलों की घेराबंदी जारी रही। रात भर कीर्तन के साथ ही वकील मंदिर के मुख्य द्वार पर अलाव जलाकर डटे रहे। इससे पहले हाईकोर्ट बार, यूथ बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त और पीसीए वीसी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। 
विज्ञापन


दोपहर बाद बार कार्यकारिणी की बैठक मंदिर हटाए जाने के मुद्दे को लेकर हुई। इसमें हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। सभी ने एक स्वर से कहा कि मंदिर जिस स्थान पर है वहीं रहना चाहिए या फिर पीडीए बताए कि जिस जगह मंदिर शिफ्ट किया जाएगा, वह किस स्वरूप में होगा।
विज्ञापन


क्या पीडीए मंदिर बनाकर देगा या सिर्फ मंदिर के लिए जमीन देगा। मंदिर का निर्माण कौन कराएगा। इन सभी मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पीडीए वीसी को बार में आमंत्रित किया गया है। बार के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र का कहना है कि इस विषय पर अधिवक्ता स्पष्ट आश्वासन चाहते हैं। दूसरी ओर हाईकोर्टबार के अध्यक्ष के अलावा यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र, सचिव प्रदीप तिवारी, मंदिर संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष आलोक पांडेय पिंटू, मनीष घोष, संजय कृष्ण श्रीवास्तव आदि ने इस मुद्दे पर कमिश्नर से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने वकीलों को आश्वासन दिया कि पूरी स्थिति स्पष्ट किए बिना किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं होगी। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पीडीए उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल से भी मुलाकात की। वकीलों का कहना है कि उपाध्यक्ष का रुख सकारात्मक है।


रात को मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की गाड़ी मंदिर के पास आकर रुकने पर एक बार फिर अधिवक्ता सक्रिय होने लगे। डॉ पीएन श्रीवास्तव, हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव अशोक सिंह समेत पचासों वकीलों ने रात को अलाव जलाकर मंदिर के मुख्य द्वार पर घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed