फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate Jagriti Shukla was referred to SGPGI for treatment.

Prayagraj News: अधिवक्ता जागृति शुक्ला को इलाज के लिए एसजीपीजीआई किया गया रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Advocate Jagriti Shukla was referred to SGPGI for treatment.
अधिवक्ता जागृति शुक्ला की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। वह एक दुर्घटना में घायल थीं। इन्हीं को दिखाने के लिए साथी एसआरएन अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडेय ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में आयोजित सभा के दौरान आरोप लगाया कि अस्पताल में मारपीट के दौरान जागृति को कोई हानिकारक इंजेक्शन लगा दिया गया। इस कारण उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। सभा में शामिल अधिवक्ताओं ने जागृति के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की भी मांग की है। इस अवसर पर श्रवण कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रियेश पांडेय, मनोज यादव, जिज्ञांशु यादव, अभिषेक शुक्ला, शोभित सिंह, जिलाउद्दीन मलिक आदि उपस्थित रहे। उधर, ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन (एआईएलयू ) ने घायल महिला अधिवक्ता की आर्थिक मदद के लिए फंड जमा करने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन


...................................
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आरोपी की फोटो
प्रयागराज। स्वरूप रानी अस्पताल में हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कथित आरोपी की एक फोटो खूब वायरल की जा रही है। अधिवक्ता आरोप लगा रहे हैं कि पूरे विवाद के लिए यही जिम्मेदार है। सभी लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed