फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate enter court by showing identity card

परिचयपत्र दिखाकर कचहरी में प्रवेश करें वकील

Wed, 08 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Advocate enter court by showing identity card
प्रयागराज। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा हुई जिसमें जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए कई अहम निर्णय लिया गया है। तय किया गया है कि अधिवक्ता पूरे ड्रेस में आएंगे और सुरक्षाकर्मी यदि परिचयपत्र मांगते हैं तो बिना हिचक दिखाएंगे।
विज्ञापन

संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संघ के अध्यक्ष हरिसागर मिश्र की अध्यक्षता में आम सभा हुई । आमसभा में संघ के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर अपने अपने सुझाव दिए। आम सभा ने तय किया है कि अधिवक्ता फुल ड्रेस में आए और अपना परिचय पत्र सुरक्षा कर्मियों को दिखा कर ही न्यायालय परिसर में प्रवेश करें। परिसर में प्रवेश करने वाले वादकारी, जमानतदार, पैरोकार और गवाह अपने पहचान पत्रों आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि और अधिवक्ता द्वारा दिए गए सहमति पत्र को सुरक्षा कर्मियों को दिखा कर ही कोर्ट परिसर में प्रवेश करें। वादकारी और पुलिस अधिकारी और कर्मचारी असलहा लेकर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगें। किन्तु ऐसे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जो सुरक्षा में लगे हैं और जिनकी ड्यूटी न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा में है उनके लिए यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। आम सभा में यह निर्णय लिया गया है कि परिसर में लगे सुरक्षा नियमों का सभी पालन करंगेे और सुरक्षा में लगे अधिकारी और कर्मचारी कोर्ट परिसर में आने और जाने की सूचना जिला न्यायालय और जिला अधिवक्ता संघ को देगें। आमसभा में वक्ताओं ने एक राय से कहा है कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी उसका सहयोग करेगें।
विज्ञापन

यह हैं अहम निर्णय
1- सभी अधिवक्ता फुल ड्रेस में आएंगे
2- सुरक्षाकर्मियों को आईडी दिखाकर प्रवेश करेंगे
3- कर्मचारी, वादकारी और अन्य भी आईडी साथ रखेंगे
4- सुरक्षा में लगे कर्मियों के अलावा कोई असलहे लेकर नहीं प्रवेश करेगा
5- सुरक्षाकर्मियों का हर तरह से सहयोग किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed