फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advertisements for four new recruitments of SSC will be released in the next 14 days, preparation for seven

SSC : आगामी 14 दिनों में जारी होंगे एसएससी की चार नई भर्तियों के विज्ञापन, सात अन्य परीक्षाओं की तैयारी

Tue, 17 Jun 2025 05:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 05:09 AM IST
सार

सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आने वाले 14 दिनों में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से चार नई भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा। वहीं, आगामी तीन महीने में सात नई भर्तियों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Advertisements for four new recruitments of SSC will be released in the next 14 days, preparation for seven
Ssc - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आने वाले 14 दिनों में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से चार नई भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा। वहीं, आगामी तीन महीने में सात नई भर्तियों की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

एसएससी की ओर से जारी भर्ती परीक्षा के कैलेंडर के अनुसार जून माह में चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी होंगे। इसी सप्ताह दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब इंस्पेक्टर की भर्ती का विज्ञापन जारी हो सकता है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन सात जुलाई तक होंगे। 23 जून को सीएचएसएल (10+2) की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 18 जुलाई तक का समय मिलेगा।

विज्ञापन

जून माह में ही 26 तारीख को मल्टीटास्किंग स्टाफ (नाॅन-टेक्निकल) और हवलदार के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। 24 जुलाई तक इसके आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, 30 जून को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) की भर्ती का विज्ञापन जारी होगा, 21 जुलाई तक इसके ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस भर्ती की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (सीबीटी मोड) परीक्षा 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के मध्य प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले तीन महीनों में सात भर्तियों की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा भी प्रस्तावित है। इनमें 24 जुलाई से चार अगस्त के बीच सेलेक्शन पोस्ट फेस 13 की परीक्षा, छह अगस्त से 11 अगस्त के बीच स्टोनोग्राफर ग्रेड सी और डी, 12 अगस्त को कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर, 13 अगस्त से 30 अगस्त तक सीजीएल, एक सितंबर से छह सितंबर के बीच सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल, आठ से 18 सितंबर के बीच सीएचएसएल और 20 सितंबर से 24 अक्तूबर के बीच मल्टीटाॅस्किंग स्टाफ भर्ती की परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed