फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admit cart issued of LLB, LLM and M.Com .

एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम के प्रवेश पत्र जारी

Wed, 15 May 2019 12:58 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Admit cart issued of LLB, LLM and M.Com .
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 21 मई को अपराह्न 1.30 से 4.00 बजे के सत्र में आयोजित की जाएगी जबकि, एलएलएम और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा 22 मई को सुबह 9.00 से 11.30 बजे के सत्र में होगी। एलएलबी में प्रवेश के लिए कुल 9948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से 8399 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 1549 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प चुना है।
विज्ञापन


ऑफलाइन परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं और इनमें सर्वाधिक सात केंद्र प्रयागराज में हैं। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा के लिए भी 13 केंद्र बनाए गए हैं और सर्वाधिक पांच केंद्र प्रयागराज में हैं। उधर, एलएलएम और एमकॉम के लिए कुल 3778 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें 3119 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 659 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प चुना है। परीक्षा के लिए छह ऑफलाइन और सात ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ अंकों के होंगे सभी पेपर
एलएलबी, एलएलएम और एमकॉम की परीक्षा में सभी पेपर 150-150 अंकों के होंगे। एलएलबी में 50 सवाल लीगल एप्टीट्यूड से संबंधित होंगे। 50 सवाल सामान्य ज्ञान और मेंटल एबिलिटी के होंगे और 50 सवाल रिजनिंग, सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से जुड़े होंगे। वहीं, एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल विधि से संबंधित होंगे जबकि 50 सवाल सामान्य ज्ञान, मेंटर एबिलिटी आदि से संबंधित होंगे। एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल वाणिज्य विषय से संबंधित होंगे और 50 सवाल सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन आदि से संबंधित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed