फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   admission will be done in the examination center 10 o clock

सीबीएसईः हर हाल में 10 बजे तक पहुंचना है कक्षा में

Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
admission will be done in the examination center 10 o clock
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जिले में दसवीं और बारहवीं के 26 हजार छात्रों के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई आरओ ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 10.30 बजे से 1.30 बजे अथवा 12.30 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


इसके लिए परीक्षार्थियों पर 10 बजे हर हाल में केंद्र के भीतर प्रवेश कर जाना है। 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को 10 से 10.15 के बीच उत्तर पुस्तिका वितरित की जाएगी, 10.15 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा। परीक्षार्थी को 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने केलिए दिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि परीक्षार्थियों को 9.45 बजे तक केंद्र पर पहुंचाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


सीबीएसई आरओ ने बताया कि परीक्षार्थी कॉपी के पहले पेज पर रोलनंबर भरने में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को आठ अंक का रोल नंबर आवंटित किया गया है जबकि कॉपी पर भरने के लिए सात खाने ही हैं। ऐसे में परीक्षार्थी पहले अंक को कॉपी पर बने खाने से पहले भरें, दूसरे अंक से खाने में अंक भरें। इसके बाद उसके नीचे के गोले को काला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई दसवीं में आईटी की परीक्षा आज
सीबीएसई की ओर से 20 फरवरी को दसवीं में इनफारमेशन टेकभनालॉजी की परीक्षा के साथ प्रमुख विषयों की परीक्षा शुरू हो रही है। सीबीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने के बाद से लगातार कम महत्व वाले व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं हो रही थी। अब आईटी की परीक्षा के दसवीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी। आईटी की परीक्षा में दसवीं के 15 हजार परीक्षार्थियों में से आईटी का चुनाव करने वालों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed