फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission to MNNIT, TripleIT will be delay due to late in board examination

बोर्ड परीक्षा में देरी से पिछडे़गा एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी में प्रवेश

Sat, 22 May 2021 09:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 May 2021 09:21 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण के चलते जेईई मेंस अप्रैल, मई की परीक्षाएं नहीं हो सकी

विज्ञापन
Admission to MNNIT, TripleIT will be delay due to late in board examination
admission

विस्तार

यूपी बोर्ड सहित देश के दूसरे सभी शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं की परीक्षा को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से इस बार भी एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित दूसरे संस्थानों में शैक्षिक सत्र पिछड़ सकता है। जेईई मेंस की अप्रैल, मई की परीक्षा नहीं होने से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित दूसरे केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश में देरी होगी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं कराई जा सकेंगी। बोर्ड परीक्षाओं से मुक्त होने के बाद एनटीए की ओर से जेईई मेंस अप्रैल एवं मई की परीक्षाएं कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही बोर्ड परीक्षाएं देश भर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश बारहवीं का परीक्षा परिणाम के बाद होता है। सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित देश के अधिकांश राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी बारहवीं की परीक्षा नहीं कराई गई है। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में जहां कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ रही है, वहीं दक्षिण के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण तेज हो रहा है। सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर कोई निर्णय पूरे देश में कोरोना संक्रमण कम होने पर ही लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

परीक्षा में देरी से ऑल इंडिया स्तर के सभी प्रवेश प्रभावित

एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही जेईई मेंस की दो चरण की परीक्षा नहीं हुई है। बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी पता नहीं ऐसे में एनआईटी, ट्रिपलआईटी सहित दूसरे केंद्रीय संस्थानों में शैक्षिक सत्र देर से शुरू होना तय है। इंजीनियरिंग के साथ ही बोर्ड परीक्षा में देरी के चलते  मेडिकल, लॉ एवं मैनेजमेंट के साथ दूसरी प्रवेश परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश में देरी के चलते शैक्षिक सत्र 2021-22 पूरी तरह से प्रभावित होगा। शैक्षिक सत्र पिछड़ने पर संस्थानों को पुराने शैक्षिक सत्र की वार्षिक सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए समय निकालना कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई मेंस के बाद प्रवेश की जिम्मेदारी आईआईटी खड़गपुर, एनआईटी जयपुर को मिली

जेईई मेंस में सफल छात्र एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। एडवांस में सफल होने के बाद अच्छी ब्रांच नहीं मिलने पर अभ्यर्थी एनआईटी, ट्रिपलआईटी में प्रवेश को वरीयता देते हैं। इस बार जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन एथारिटी) की जिम्मेदारी आईआईटी खड़गपुर को दी गई है। जोसा से सीट आवंटन के बाद बची सीटों पर अंतिम दौर की काउंसलिंग सी-सैब के माध्यम से एनआईटी जयपुर को दी गई है। 2020-21 शैक्षिक सत्र में सी-सैब की जिम्मेदारी एमएनएनआईटी को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed