{"_id":"64ae929dac6554a157073158","slug":"admission-in-dled-now-till-27-after-the-approval-of-the-government-pnp-extended-the-date-of-admission-in-dle-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNP News : डीएलएड में दाखिला अब 27 तक, शासन की मंजूरी के बाद पीएनपी ने डीएलएड में दाखिले की बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PNP News : डीएलएड में दाखिला अब 27 तक, शासन की मंजूरी के बाद पीएनपी ने डीएलएड में दाखिले की बढ़ाई तिथि
Wed, 12 Jul 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:16 PM IST
सार
सूबे के डीएलएड कॉलेजों में प्रशिक्षण सत्र 2023 में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। शासन की मंजूरी के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बढ़ी तिथियों का मंगलवार को एलान कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के डीएलएड कॉलेजों में प्रशिक्षण सत्र 2023 में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। शासन की मंजूरी के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बढ़ी तिथियों का मंगलवार को एलान कर दिया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से बढ़ाई गई तिथियों के मुताबिक डीएलएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 28 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। इससे पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जून थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक करीब 57 हजार अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया था। इसके कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित डीएलएड कॉलेजों में आधे से अधिक सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका था।
विज्ञापन
वहीं, इस बार प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट की 10600 और 2974 निजी कॉलेजों की 222750 समेत कुल 233350 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आवेदन तिथि बढ़ाने का अनुरोध शासन से किया था। डीएलएड के प्रति रुझान कम होने के कारण ही 28 निजी कॉलेजों ने इस साल से प्रवेश लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन