फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement Hindi has started shining on the wall posters of American cities

उपलब्धि : अमेरिकी शहरों की दीवारों के पोस्टर पर चमकने लगी है हिंदी

Fri, 16 Dec 2022 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 12:50 AM IST
सार

बतौर मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि सबसे ज्यादा ऊर्जा युवाओं में होती है। युवा ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य के प्रति लगाव से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और कविताओं के पाठ के साथ एक गीत भी गाया।

विज्ञापन
Achievement Hindi has started shining on the wall posters of American cities
hindi - फोटो : hindi

विस्तार

अमेरिका से आए कथाकार इंद्रजीत शर्मा ने बृहस्पतिवार को हिंदी के विस्तार लेते फलक पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि अमेरिका में हिंदी का प्रचार-प्रसार बहुत दिखाई पड़ने लगा है। जगह- जगह पर पोस्टर, बैनर हिंदी में छपने लगे हैं। वहां भी होली-दिवाली जैसे भारतीय त्योहारों को परंपरा के अनुसार हिंदी में ही मनाते हैं। यह बातें उन्होंने प्रयाग साहित्य महोत्सव के समापन अवसर पर कही। यह महोत्सव हिंदुस्तानी एकेडेमी और नया परिमल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था।

विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश ने कहा कि सबसे ज्यादा ऊर्जा युवाओं में होती है। युवा ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य के प्रति लगाव से जुड़े कई संस्मरण सुनाए और कविताओं के पाठ के साथ एक गीत भी गाया। डॉ. आशीष कांधवे ने कहा कि प्रयाग गंगा-जमुना और सरस्वती का संगम ही नहीं अनेक भाषाओं और संस्कृतियों का भी संगम है। यहां पर स्थानों से आकर हिंदी के कई रचनाकार बस गए।  
विज्ञापन



उन्होंने अपनी गजलें भी सुनाईं। समापन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह ने की। इनके अलावा सेवा निवृत्त आईपीएस केपी सिंह, एकेडेमी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, इलाहाबाद विवि हिंदी विभाग के प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अमरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. चितरंजन कुमार और डॉ. अमृता उपस्थित थे। संचालन डॉ. विनम्र सेन सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमरेंद्र त्रिपाठी ने। इस मौके पर डॉ. बृजेश पांडेय, डॉ. लक्ष्मण गुप्ता, शोधार्थी बाल करन सिंह, चंद्र शेखर कुशवाहा, अनूप कुमार द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी, रीमा यादव, दीक्षा त्रिपाठी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed