{"_id":"61d72e43e67bd23ae21501ce","slug":"accused-of-provoking-students-found-missing-from-library-allahabad-news-ald3244032172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : लाइब्रेरी से गायब मिला छात्रों को उकसाने का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : लाइब्रेरी से गायब मिला छात्रों को उकसाने का आरोपी
विज्ञापन
लाइब्रेरी से गायब मिला छात्रों को उकसाने का आरोपी
जार्जटाउन थाने में दर्ज किया गया था केस
प्रयागराज। रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर जाम लगाने के मामले में छात्रों को उकसाने के आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुलिस उसे तलाशते हुए सलोरी स्थित उसकी लाइब्रेरी में भी पहुंची लेकिन वह नदारद मिला। इसके अलावा भी उसके कई ठिकानों पर पुलिस पहुंची लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बालसन चौराहे पर जाम लगाने के मामले में जार्जटाउन पुलिस ने दो नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज किया था। नामजद आरोपियों में सलोरी में लाइब्रेरी चलाने वाला सुजीत व अमित यादव शामिल हैं। आरोप है कि दोनों के उकसाने पर ही छात्र बालसन चौराहे पर एकजुट हुए। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की एक टीम आरोपी की सलोरी स्थित लाइब्रेरी में पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुजीत के बारे में कुछ बता नहीं पाया। दूसरे आरोपी अमित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो