फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of beating a colleague in the university, students created a jam

Prayagraj News: विवि में साथी की पिटाई का आरोप, छात्रों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a colleague in the university, students created a jam
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसएसएल हॉस्टल के अंत:वासी की पिटाई का आरोप लगा रहे छात्रों ने सोमवार शाम जमकर हंगामा किया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्याें पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठ गए और चार घंटे तक रास्ता जाम किए रखा। बहुत समझाने पर माने और थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर के सोनहिता, मछलीशहर निवासी अभिषेक गुप्ता एसएसएल हॉस्टल का अंत:वासी है। उसने आरोप लगाया कि सोमवार शाम चार बजे के करीब उसे कुलानुशासक कार्यालय में बुलाया गया। वहां पहुंचने पर पीछे के केबिन में ले जाकर चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह व असिस्टेंट प्रॉक्टर अतुल नारायण सिंह ने जमकर पीटा। साथ ही कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की। यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी 11 जनवरी को उसे मारा पीटा गया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में 150-200 की संख्या में छात्र जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब छह बजे परिसर से बाहर निकलकर छात्र लाइब्रेरी गेट के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू रोड पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठते हुए सड़क जाम कर दी। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर कर्नलगंज एसीपी विवेक कुमार यादव आसपास के थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। चार घंटे तक बातचीत चलने और अफसरों के समझाने के बाद छात्र शांत हुए और फिर रात करीब 10 बजे प्रदर्शन खत्म कराकर यातायात बहाल कराया गया। इसके बाद पीड़ित छात्र ने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हत्या की रच रहा था साजिश’
उधर इस मामले में असिस्टेंट प्रॉक्टर व एसएसएल हॉस्टल के सहायक अधीक्षक डॉ. अतुल नारायण सिंह की ओर से अंत:वासी अभिषेक गुप्ता पर खुद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। उन्होंने आरेाप लगाया है कि विगत दिनों इविवि एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से एसएसएल हॉस्टल में अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसे लेकर अभिषेक एसएसएल फैमिली नाम के व्हाटसएप ग्रुप में लगातार उनके विरुद्ध साजिश एवं जान से मारने की योजना तैयार कर रहा है। सोमवार को एक मारपीट की घटना के क्रम में उसका निलंबन एवं छात्रावास से निष्कासन आदेश जारी किया गया। इसे प्राप्त करने के क्रम में वह कुलानुशासक कार्यालय आया और चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह एवं उप कुलानुशासक डॉ. विवेक कुमार द्विवेदी व सहायक कुलानुशासक डॉ. मृत्युंजय राव परमार के सामने ही उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। फाेन से सूचना देने पर पहुंचे चौकी प्रभारी विनय सिंह ने उसे प्राॅक्टर कार्यालय से बाहर भेजा। इससे पूर्व अमन सिंह एवं सौरभ मिश्रा की ओर से फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।


वाहनों को करना पड़ा डायवर्ट
छात्रों के सड़क जाम करने की वजह से जवाहर लाल नेहरू रोड पर बैंक रोड से बालसन तक वाहनों की कतार लग गई। इसे देखते हुए पुलिस को यातायात भी डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद तेलियरगंज की ओर से आ रहे वाहनों को बैंक रोड से लक्ष्मी चौराहे और बालसन से आने वाले वाहनों को सेंट एंथोनी से स्टैनली रोड होते हुए भेजा गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed