फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abode of faith on the banks of Sangam, city of tents bustling with Kalpvasis

Prayagraj : संगम तट पर आस्था का वास, कल्पवासियों से गुलजार तंबुओं की नगरी, नियम-संयम के साथ शुरू हुआ व्रत-तप

Fri, 02 Jan 2026 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 07:52 PM IST
सार

संगम की रेती पर एक बार फिर आस्था ने डेरा डाल दिया है। शनिवार से शुरू हो रहे कल्पवास के लिए लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच चुके हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए कल्पवासी व्रत-तप, साधना और संयम का संकल्प लेकर तंबुओं की नगरी में बस गए हैं।

विज्ञापन
Abode of faith on the banks of Sangam, city of tents bustling with Kalpvasis
माघ मेले में एक माह का तप करने के लिए पहुंचे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम की रेती पर एक बार फिर आस्था ने डेरा डाल दिया है। शनिवार से शुरू हो रहे कल्पवास के लिए लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच चुके हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए कल्पवासी व्रत-तप, साधना और संयम का संकल्प लेकर तंबुओं की नगरी में बस गए हैं। पूरे क्षेत्र में जप, तप और पूजा-अनुष्ठान की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम तक श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा। कल्पवासियों ने अपने-अपने शिविरों में पहुंचकर आवश्यक सामान व्यवस्थित किया। संग लाए तुलसी के पौधों को कुटिया के बाहर रोपा गया, जबकि ठाकुर जी, पूजा सामग्री, दान की वस्तुएं, राशन और वस्त्र शिविरों के भीतर रखे गए। ई-रिक्शा, कार, पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से पुआल, बिस्तर, राशन और जलावन लकड़ी लाते कल्पवासी पूरे दिन नजर आए।
विज्ञापन


सहसों नीबी गारापुर निवासी 71 वर्षीय श्याम मुरारी तिवारी अपने परिवार के साथ ओल्ड जीटी रोड स्थित डूंग जी भूरा मठ के शिविर में कल्पवास करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से पूरे परिवार के साथ कल्पवास कर रहे हैं। प्रतापगढ़ जिले के सराय नहर राय निवासी कमल किशोर पांडेय भी अपनी पत्नी के साथ शिविर में पहुंच गए हैं। उन्होंने संगम स्नान के बाद कल्पवास के शुभारंभ की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी निवासी 80 वर्षीय राजकुमारी देवी अपनी 12 वर्षीय नातिन अदिती मिश्र के साथ कल्पवास करने आई हैं। अदिती ने बताया कि स्कूल बंद होने के कारण वह दादी की सेवा के लिए साथ आई है। वहीं, 22 वर्षों से कल्पवास कर रहे राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। भदोही जिले के भवानीपुर निवासी रामयज्ञ शुक्ल ने बताया कि नियम के अनुसार कल्पवास के आरंभ पर संकल्प लिया जाएगा।


तुलसी पूजन का विशेष विधान

तीर्थ पुरोहितों के अनुसार कल्पवास के दौरान तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इसी कारण प्रत्येक कुटिया के बाहर तुलसी, केले और जौ के पौधे लगाए जा रहे हैं। मान्यता है कि जौ की वृद्धि के साथ ही सर्व मंगल और प्रगति होती है। कल्पवास के दौरान श्रद्धालु संगम की रेती पर व्रत, तप और पूजा-अनुष्ठान के साथ कठोर नियमों का पालन करेंगे। कल्पवासी दिन में दो बार स्नान और एक समय भोजन करेंगे। एक माह तक संयमित जीवन, साधना और सेवा ही उनका मुख्य संकल्प रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed