फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young woman climbed a tower insisting on marriage, saying, "If you don't agree, I'll jump.

Prayagraj News: शादी की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती, बोली- नहीं मानी बात तो कूद जाऊंगी

Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 23 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
A young woman climbed a tower insisting on marriage, saying, "If you don't agree, I'll jump.
फूलपुर के बुढ़िया का इनारा बाजार में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को देखते लोग। - फोटो : Samvad
बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस दौरान तीन युवकों ने जान जोखिम में डाल कर युवती को टावर से उतारा।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा बाजार में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती अपने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए बार-बार यह कह रही थी कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह कूदकर जान दे देगी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई। हालात बिगड़ते देख भीड़ में मौजूद तीन युवकों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए टावर पर चढ़कर किसी तरह युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां उससे पूछताछ में सामने आया कि 22 वर्षीय युवती सराय ममरेज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका प्रेम प्रसंग अपनी ही बहन के देवर से चल रहा था। जिसने शादी का वादा किया था, लेकिन युवक के परिजनों ने एक ही परिवार की दो लड़कियों से शादी संभव नहीं, कह कर इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवती घर से निकल आई और यह खतरनाक कदम उठा लिया। कोतवाली प्रभारी फूलपुर का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही हैं। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed