फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man's body found hanging from a trap in Pipri

पिपरी में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man's body found hanging from a trap in Pipri
पिपरी में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन

गेरिया खालसा गांव का मामला, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था युवक, मौत की वजह साफ नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव में रविवार शाम छत्तीसगढ़ के एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गेरिया खालसा निवासी प्रशांत तिवारी पुत्र निरंजन लखनऊ के किसी होटल में वेटर का काम करता था। उसी के साथ छत्तीसगढ़ निवासी महेंद्र कुमार (25) भी काम करता था। लॉकडाउन के बाद महेंद्र अपने घर जाने के बजाए प्रशांत के यहां गेरिया खालसा चला आया। तब से वह यहीं रह रहा था। रविवार शाम गेरिया खालसा गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटकती हुई लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशांत के घर वाले घटना के बाबत कुछ भी बोलने को कतरा रहे हैं। वे मृतक का सही पता तक बताने को तैयार नहीं हैं। वहीं ग्रामीणों में हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की चर्चा है। मामले में पिपरी कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ जाएगी। इससे पहले कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed