{"_id":"69bda883ae32459d910ad9c3","slug":"a-young-man-pushed-his-brother-in-law-and-jumped-in-front-of-a-train-resulting-in-his-death-allahabad-news-c-407-1-sald1005-12564-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बहनोई को धक्का देकर ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बहनोई को धक्का देकर ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत
Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो अमन यादव
मेजारोड रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात बहनोई को धक्का देकर ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दिया। सप्ताह भर पहले युवक मुंबई गया था। वहां से लौटकर आया तो घर नहीं लौटा बल्कि मेजारोड रेलवे स्टेशन के समीप ही इधर-उधर भटकता रहा। इसकी जानकारी होने पर मेजारोड रेलवे स्टेशन पर बहनोई पहुंचकर उसे घर चलने की मिन्नत करने लगा। इस दौरान बहनोई को धक्का देकर युवक ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर के रमाकांत यादव की डेढ़ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा अमन यादव (22) सप्ताह भर पहले मुंबई गया था। वहां से वह लौटा तो घर न जाकर मेजारोड रेलवे स्टेशन के ईर्द-गिर्द बना रहा। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार रात में बहनोई अजीत निवासी पकरी सेवार मेजारोड रेलवे स्टेशन पहुंच अमन यादव को घर चलने के लिए मनाने लगा।
इस दौरान बहनोई को धक्का देकर अमन यादव ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया है।