{"_id":"683617822cb64f8fee085bcb","slug":"a-teenager-who-went-to-take-bath-drowned-in-ganga-and-died-allahabad-news-c-3-1-ald1030-633241-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नहाने गया किशोर गंगा में समाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नहाने गया किशोर गंगा में समाया, मौत
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत के टेला गांव में गंगा स्नान करने गया किशोर गहरे पानी में समा गया। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने के बाद पुलिस ने शव को सौंप दिया।
टेला गांव निवासी राजाराम धइकार का इकलौता बेटा सुशील कुमार धइकार (14) मंगलवार सुबह नौ बजे कुछ साथियों के साथ टेला गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह गंगा में डूब गया। जानकारी होने पर परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ने छलांग लगाकर शव की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद सुशील के शव को पानी से बाहर निकाला गया।
वहीं, सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम व हंडिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सुशील के पिता राजाराम ने बताया कि पत्नी समिता देवी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वही बच्चे की देखभाल करते थे। उन्होंने बताया कि आज ही पड़ोस में शादी इसी दौरान हादसा हो गया।